रायपुर। नई दिल्ली से बिलासपुर की पहली उड़ान पहुंचने के साथ ही आज छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का नाम देश के हवाई मानचित्र पर अंकित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) से विमान सेवा के वर्चुअल शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिलासपुर को हवाई सेवा से जोडऩे का पुराना सपना आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल रूप से शुभारंभ समारोह से जुड़े। वर्चुअल शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव विमानन श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर पर गृह मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद श्री अरूण साव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि अशीष सिंह, विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, श्री पुन्नुलाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति, श्री धरमजीत सिंह, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, महापौर श्री रामशरण यादव और छत्तीसग? के महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द्र वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
न्यायधानी बिलासपुर का बरसों पुराना सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री ने किया विमान सेवा का वर्चुअल का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















