रायपुर। गृह मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर जिले में कोरोना 19 संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में करोना मरीज के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विकासखंड स्तर पर कोविड देखभाल केंद्र की स्थापना की जाए। यहां ऐसे मरीज रहेंगे, जिन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन वह पॉजिटिव है। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री साहू ने कहा कि पात्रतानुसार लोगों के कोरोना टीकाकरण में तेजी लाएं और व्यापक पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग की जाए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच करने एवं पॉजिटिव लोगों का शासन के दिशा निर्देशानुसार उपचार करने, होम आईसोलेशन, क्वारेंटाइन में रखने के निर्देश दिए। आक्सीजन, बेड, आईसीयू, एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के साथ ही चिकित्सक एवं दक्ष स्टॉफ की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर जिले में कोविड संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा
Previous Articleराजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से भरे जा रहे 112 ग्रामीण तालाब
Next Article भड़के कलेक्टर, संबंधित विभाग को लगाई फटकार
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















