रायपुर । डॉ सुभाष मिश्रा, संचालक आपदा नियंत्रण आज पत्रकारों से वर्चुवली रुबारु हुए। आज की पत्रतकर वार्ता में उन्होंने कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव व सलाह दी।
डॉ सुभाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर के शासकीय अस्पतालों के अलावा उपचार के लिए निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित किया गया है। इसके आलावा शवों के परिवहन के लिए भी दर निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना का यह स्ट्रेन ज्यादा घातक है, जिसके चलते मरीज के शरीर में ऑक्सीजन की कमीं और कमजोरी की शिकायत ज्यादा है।
रेमडेसिविर इंजेक्शन के बार में उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर रामबाण नहीं, विशेषज्ञों के अनुसार रेमडेसिविर चिकित्सक की सलाह से ही लगना चाहिए। होम आइसोलेशन में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई आवश्यकता नहीं रहती है। केवल गंभीर स्थिति के मरीजों को लगनी चाहिए। इसकी कमी लगातार बनी रहने का कारण गैर जरुरत के लोगों की खरीदी से है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है।
वक्सीनशन के बारे में डॉ मिश्रा ने कहा कि वैक्सीनेश से भी राज्य में रिकवरी रेट ठीक है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन इंफेक्शन रोकने का काम करता है। इसके आलावा को-मोर्बिलिटी के मरीजों को सावधान रहने की जरुरत है।
उन्होने कहा कि 90-95 ऑक्सीजन लेवल सुरक्षित रहता है, लेकिन अगर ऑक्सीजन लेवल 90 से कम हो तो तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि हर मरीज को वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं होती है , लंग्स के काम नहीं करने पर ही वेंटीलेटर की आवश्यकता होती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930