भोपाल। देश में जहां कोरोना का कहर लगातार जारी है वहीं इसे लेकर सियासत भी चरम पर है। ताजा वाकया  इंदौर का है जहां गुजरात से एक टैंकर शनिवार रात को 30 टन ऑक्सीजन के साथ पहुंचा लेकिन अस्पताल में पहुंचाने की जगह भाजपा नेताओं ने इस टैंकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगा दी। टैंकर को दो जगह पर दो घंटे तक फोटो सेशन के लिए रोका गया। पहले भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने चंदन नगर में टैंकर का स्वागत किया, इसके बाद इंदौर सांसद शंकर ललवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने टैंकर की पूजा करवाई और फोटो सेशन कराया।

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने बाद में इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की और लिखा कि कैलाश विजयवर्गीय जी के प्रयासों से रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर इंदौर पहुंचा। शहर में ऑक्सीजन की किल्लत होगी खत्म, कल से नियमित रूप से ऑक्सीजन के टैंकर आने लगेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930