नई दिल्ली: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले और अंडा फेंकने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की एक विवादास्पद टिप्पणी पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि देश, देश की सेना, लोकतंत्र को नीचा दिखाना इन लोगों का काम बन चुका है।

‘मोदी विरोध में देश का विरोध’

कपिल सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो व्यक्ति भारत के सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करके करोड़ों रुपये बना चुका है, वह भारत की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति इतना घटिया नजरिया रखते हैं और मोदी विरोध में देश विरोध करते हुए भारत पर ही हमला कर देते हैं?’

कपिल सिब्बल ने कहा ‘मुझे शर्म आती है..’

दरअसल, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल में जिस तरह से स्थानीय लोगों ने निशाना बनाया और अंडे फेंके उसपर कपिल सिब्बल ने बहुत ही तीखी प्रतिक्रिया दी और यहां तक कह दिया कि ‘यह शर्मनाक है, बहुत ही शर्मनाक है..। मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसे देश में रहता हूं, जहां सत्ताधारी दल लोकतंत्र के हर उस आधार को तबाह कर रही है, जिसे इस गणराज्य के बनते समय हमारे महान नेताओं ने बनाया था।’

कपिल सिब्बल की पहले की चुप्पियों पर सवाल

  • बीजेपी ने आरोप लगाया कि ‘ये वही लोग हैं, जो 2021 के चुनावों के बाद की हिंसा पर चुप रहे।’
  • ‘लोकसभा में इनके सहयोगी (बीजेपी सांसद) खगेन मुर्मू का जब सर तोड़ दिया गया, तब चुप रहे।’
  • ‘जब बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ तो चुप रहे।’
  • सुप्रीम कोर्ट ने भी वहां को लेकर कई सारी टिप्पणियां की थीं।
  • ‘तब चुप रहे जब हाई कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासक का चालन चल रहा है।’ ‘उस समय कपिल सिब्बल पूरी तरह से चुप थे।’

‘टीएमसी के लोगों ने ही किया हमला’

  • बीजेपी के मुताबिक अब तो यह जानकारी सामने आ रही है कि अभिषेक बनर्जी पर असल में टीएमसी के लोगों ने ही हमला किया, क्योंकि तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
  • जिस तरह से टीएमसी के विधायक ममता बनर्जी की मीटिंग में नहीं पहुंच रहे हैं, उससे लग रहा है कि टीएमसी में अंदरूनी लड़ाई चल रही है।

‘ये भारत के खिलाफ सुपारी लेते हैं..’

बीजेपी नेता ने कहा, ‘ऐसे समय में आप देश का अपमान करते हैं, सिर्फ इसलिए कि आपको बीजेपी से दिक्कत है और यह स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्योर है, चाहे राहुल गांधी हों, तृणमूल कांग्रेस हो या कपिल सिब्बल…। आप देखिए, वे कहते हैं कि इंडियन स्टेट से लड़ेंगे, ऑपरेशन सिंदूर में इन्होंने इंडियन आर्मी का अनादर किया, वे कहते हैं कि लोकतंत्र मर चुका है, इकोनॉमी मर चुकी है…।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031