रायपुर। बलौदा बाजार मे बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए पूरे जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देख ग्रामीण क्षेत्रों मे बगैर कोरोना जांच के सर्दी और बुखार का इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टरों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. झोलाछाप डाक्टर्स पर जिला प्रशासन ने जुर्माना लगाया है. पलारी तहसीलदार हरिशंकर पैकरा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टर्स के दवाखानों में छापेमार कार्रवाई की है।

दरअसल, झोलाछाप और अपंजीकृत डॉक्टर बड़ी संख्या में लोगों सर्दी-खांसी वाले मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी प्रशासन की टीम पहुंची. प्रशासन की टीम ने 1 लाख 17 हजार रुपये राशि का जुमार्ना लगाया गया है. साथ ही इनके अवैध 9 दवाखानों को सील किया गया है. उक्त जुमार्ना प्रशासन ने जीवन दीप समिति के माध्यम से लगाया है. तहसीलदार पैकरा ने बताया कि आज ऐसे 9 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें पलारी के आरआर जाल से 7 हजार, रोहांसी से आरके वर्मा से 20 हजार, आसिम दास बंगाली से 10 हजार, ओएन मनहरे से 10 हजार, ओड़ान एचसी साहू से 20 हजार रुपये, संडी से महेन्द वर्मा 20 हजार, गुरुचरण साहू से 10 हजार रुपये, विशंभर साहू और चतुर्वेदी से 10-10 हजार रुपये का जुमार्ना वसूल किया गया है.लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी।

पैकरा ने बताया कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर बड़ी संख्या मे ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण होने पर भी सर्दी खांसी समझकर इलाज कर रहे थे, जिसके कारण ग्रामीण इनके बातों में आकर कोरोना की जांच नहीं करा रहे थे. इससे लगातार ब्लॉक में संक्रमण बढ़ रहा था. साथ ही ग्रामीणों की तबियत में सुधार के बजाय इनके स्वास्थ्य और बिगड़ रहे थे. कुछ लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी.एडीएम राजेन्द्र गुप्ता ने की अपील अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने सभी ग्रामीणों से झोलाछाप डॉक्टरों से बचने की सलाह दी है.उन्होंने कहा कि किसी भी तरह लक्षण होने पर और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से कोविड का निःशुल्क टेस्ट कराएं ।

आपकी सतर्कता ही बचाव है. उन्होंने साथ ही आने वाले दिनों में ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता के निर्देश और बलौदाबाजार एसडीएम महेश राजपूत के मार्गदर्शन पर कार्रवाई की गई है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग बीएमओ डॉ एफ आर निराला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार,टीआई सी आर चंद्रा,सीनियर मेडिकल अफसर ध्रुव,नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930