मुंबई। मुंबई से सटे विरार के एक कोविड अस्पताल में आग लग गई। जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही। घटना के बाद बचे हुए मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया। जानकारी के मुताबिक विरार के विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में 17 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह वहां पर आग लग गई। प्रारंभिक जांच में इस आग की वजह को शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि दो घंटे बाद साढ़े पांच बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
नासिक में गई थी 22 की जान
इससे पहले नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक में लीकेज हो गया था। जिससे पूरे अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई। इस घटना में 22 लोगों की मौत हुई। ज्यादातर मृतक वेंटिलेटर पर थे, जिनके लिए ऑक्सीजन सबसे ज्यादा जरूरी थी, लेकिन लीकेज की वजह से काफी देर तक सप्लाई रुकी रही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930