रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छ्सपा अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने बयान जारी कर बताया है कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में राज्य आंदोलनकारी गांव-गांव में सेवा केंद्र खोलेंगे। गांवों के नवयुवकों को जोड़कर सेवा के कार्य को गति देने की घोषणा की है। आज छत्तीसगढ़ी भवन में राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार,गिरधारी ठाकुर,चेतन देवांगन, अशोक कश्यप ने सेवा का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ी भवन राजधानी में सेवा मूलक काम प्रतिदिन कर रहा है। जिसका विस्तार ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। साथ ही सत्ताधारी दल कांग्रेस से आव्हान किया है कि वे अपने विधायक, कांग्रेस के कार्यालय को सेवा करने में लगाएं।आज सेवा कार्य से सभी भाग खड़े हुए हैं। जो सेवा का नारा लगा रहे थे वे अपने को छत्तीसगढ़ का राजा मान बैठे हैं। प्रधानमंत्री चौकीदार सम्राट बन बैठे हैं। राहुल गांधी को युवराज कहकर संबोधित करते हैं। ऐसी स्थिति में राजा,महाराजाओं की परंपरा शुरू हो गई है। राज्य आंदोलनकारियों ने सेवा को आधार माना है और राजा,महाराजाओं के परंपरा को तोडऩे का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सहित सत्ताधारी मंत्री यह जान लें अभूतपूर्व से भूतपूर्व बनते हैं। वह दिन दूर नहीं भूतपूर्व की श्रेणी में आने में देर लगेगा। छग में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री की लड़ाई ने प्रदेश के स्वास्थ्य अमला को रोगी बना दिया है। त्वरित कार्यवाही हो।
राज्य आंदोलनकारी ब्लाकों और गांवों में जाकर कोरोना पीडि़तों की करेंगे मदद-दुबे
Previous Articleमंत्री रविंद्र चौबे ने जताई चिंता, कही ये बातें…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















