नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद (यूपी) के मोदीनगर से इंसानियत की दिल जीतने वाली तस्वीर सामने आई है. जब एक हिंदू महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग भी नहीं थे, तो स्थानीय मुस्लिम संस्था के युवकों ने मिलकर हिंदू रीति रिवाज से महिला का अंतिम संस्कार करवाया. इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की गई.

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में कोरोना संकट के इस दौर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की तस्वीर सामने आई. यहां बेगमाबाद इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले अशोक कंसल की पत्नी ममता कंसल (55) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. लेकिन कोरोना के इस बुरे हालतों के चलते परिवार के अन्य रिश्तेदारों की गैरमौजूदगी में महिला के अंतिम संस्कार में मुसीबत खड़ी हो गई.

ऐसे हालतों में पड़ोस के किदवई नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार की सारी तैयारी की. साथ ही उसका हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार पूरा करवाया.

भाईचारे की एक मिसाल कायम

अंतिम संस्कार कराने में सहयोग कराने वाले मोदीनगर के किदवई नगर की मुस्लिम सामाजिक संस्था टीम खादिम के सदस्य नौशाद हवारी ने बताया कि उनके मोहल्ले के पास परचून की दुकान चलाने वाले लाला जी की पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था. जिसके बाद आसपास के सभी हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार पूरा कराया है. जिसमें सभी मुस्लिम साथियों ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एक मिसाल कायम की है.

एक स्थानीय मुस्लिम निवासी का कहना है कि आज जिस तरीके से मुस्लिम समुदाय ने अंतिम संस्कार में सहयोग किया है, उससे भाईचारे की एक मिसाल कायम होगी. वह चाहते हैं कि यह भाईचारा हमेशा बना रहना चाहिए. आज इस काम के लिए वह सभी मुस्लिम भाइयों का शुक्रिया अदा करते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930