रायपुर। सीजी टीका वेब पोर्टल में 25 मई 2021 को दोपहर 3 बजे तक कुल 1 लाख 81 हजार 969 नागरिकों का पंजीयन किया गया। आज दोपहर 3 बजे तक 34 हजार 543 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया और 32 हजार 720 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। रि- शेड्यूलिंग आप्शन के सफलतापूर्वक संचालन के पश्चात अब टीकाकरण प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल सन्देश भेजने की सेवा प्रारम्भ कर दी गयी है। अब तक पोर्टल पर 45 लाख 43 हजार 305 नागरिकों ने पंजीयन कराया है और 1 लाख 65 हजार 722 नागरिकों का टीकाकरण किया गया।
Related Posts
Add A Comment



















