What's Hot

पुरातत्व विभाग के लोगों ने खुदाई के दौरान मुर्गी का 1000 साल पुराना साबुत अंडा खोज निकाला है। यह काम इजरायली पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर ली पेरी गाल ने किया है। उन्होंने कहा है कि यह इजरायल और पूरी दुनिया में बहुत दुर्लभ खोज है। अंडे का छिलका खुदाई के दौरान मिलना हमेशा से रोचक रहा है लेकिन यह सामान्य है। एक पूरा साबुत अंडा मिलना अपने आप में दुर्लभ है। इससे पहले इजरायल में प्राचीन अंडे के छिलके यरुशलम के सिटी ऑफ डेविड में कई बार मिल चुके हैं। यह पूरा अंडा 10वीं शताब्दी के एक पुरास्थल से बरामद किया गया है। इस पुरास्थल के अंदर पुरातत्वविदों को इस्लामिक काल का एक मलकुंड मिला है। पुरातत्वविदों के आश्चर्य की सीमा उस समय नहीं रही जब उन्होंने मलकुंड के अंदर एक असामान्य चीज को देखा। इजरायली पुरात्वविद अल्ला नागोरस्की ने कहा कि यह अंडा साबुत इसलिए बचा रहा क्योंकि यह एक खास स्थिति में एक हजार साल तक पड़ा रहा। यह अंडा इंसानी मल के बीच पड़ा रहा और इस वजह से यह बचा रहा। अल्ला ने कहा, आज भी अंडे बहुत लंबे समय तक सुपरमार्केट की कार्टून के अंदर बने नहीं रह पाते हैं। यह सोचकर ही बहुत सुखद अहसास होता है कि यह अंडा एक हजार साल पुराना है। चूंकि यह अंडा अब टूट गया है और इसके अंदर की चीजें बाहर आ गई है, फिर भी कुछ हिस्सा बचा हुआ है। इससे भविष्य में अंडे की और ज्यादा जांच की जा सकेगी। पेरी गाल कहते हैं कि मुर्गियों को पालने का काम आज से 6 हजार साल पहले दक्षिण पूर्वी एशिया में हुआ था लेकिन इसे इंसानी भोजन में शामिल होने में काफी समय लगा था। इनका इस्तेमाल अन्य उद्देश्यों जैसे मुर्गों की लड़ाई में किया जाता था। मुर्गे को सुंदर पक्षी माना जाता था और उसे राजाओं को गिफ्ट किया जाता था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930