फिल्म अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत पर वेब सीरीज तैयार की गई है। इसका पोस्टर एंड फस्ट लुक दिल्ली में लांच किया गया है। इस सीरीज में राजधानी रायपुर के आर्यपुत्र मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, बॉलीवुड के दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि पर एक संघर्षरत अभिनेता की कहानी, जिससे उनके बहुत अच्छा काम करने के बावजूद फिल्मी दुनिया के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण उसे उसके हिस्से की कामयाबी और शोहरत नही मिलती और उसके जीवन का अंत अकस्माक रहस्यपूर्ण तरीके से हो जाता है। बता दें कि आर्यपुत्र छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी पर आधारित फिल्म में वीर नारायण सिंह के किरदार से बॉलीवुड में प्रदार्पण कर रहे है। अविनाश बावनकर वेब सीरीज के लेखक एवम निर्देशक है और आदित्य गर्ग एग्जीक्यूटिव निर्माता है। सत्य घटनाओं से प्रेरित वेब सीरीज प्रमुख ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर 21 जनवरी को आएगी।
बॉलीबुड के अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत पर बनी पहली वेबसीरीज, पोस्टर एंड फस्ट लुक लांच
Previous Articleनहीं रहे हितेन्द्र वर्मा, कुर्मी समाज के युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका को किया जायेगा याद…
Next Article वन अधिकार पत्र से ग्रामीणों को मिला आजीविका का साधन
Related Posts
Add A Comment



















