Cocktail 2 First Review: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. फैंस भी इस तिकड़ी को स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं. इसी बीच अब फिल्म रिलीज हो पाती इसके पहले ही मूवी का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है.

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने बीते दिन ही सोशल मीडिया पर लाइव चिट चैट की. इस दौरान उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के दिलचस्प जवाब दिए. इसी बीच रश्मिका मंदाना ने ‘कॉकटेल 2’ को लेकर भी काफी शेयर किया और बताया कि ये ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है लेकिन सिर्फ टाइटल कहानी से नहीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू दिया कि इसमें क्या कुछ खास देखने के लिए मिलने वाला है.

‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू

रश्मिका मंदाना से लाइव चिट चैट में एक फैन ने उनसे सवाल किया, ‘कॉकटेल डिस्क्राइब करो?’ इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘प्यार, हार्ट ब्रेक, ड्रामा, डांस और फ्रेंडशिप सब कुछ…इन सभी का मिक्स कॉकटेल है और यही कॉकटेल 2 बनाता है.’ उनकी इस बात से एक बात जाहिर है कि उनकी इस फिल्म में रोमांस, ड्रामा और हार्टब्रेक के साथ ही फ्रेंडशिप भी देखने के लिए मिलने वाली है.

‘कॉकटेल’ के आगे की कहानी है ‘कॉकटेल 2’?

इतना ही नहीं, इस बातचीत में रश्मिका मंदाना से ‘कॉकटेल 2’ के पहले पार्ट से कनेक्शन के बारे में भी सवाल किया गया था. इस पर वो कहती हैं, ‘नहीं, इसकी वाइब सीक्वल की है. लेकिन स्टोरी और कैरेक्टर का सीक्वल नहीं है. कॉकटेल 1 से इसका कोई लेना देना नहीं है. लेकिन इसकी वाइब सीक्वल वाली है. इस फिल्म की कहानी दोस्ती प्यार और बहुत कुछ पर आधारित है.’

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. ये 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. फिल्म को अब सीबीएफसी से भी हरी झंडी मिल गई है. इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट का है.

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी की एक और खास बात ये है कि इसके जरिए पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930