अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मां महामाया एयर पोर्ट के उन्नयन कार्य के शुभारंभ के साथ ही सरगुजा सहित पुरे उत्तर छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिवीटी के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हवाई सेवा शुरू होने से सरगुजा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हवाई सेवा केवल सरगुजा संभाग के लोगों का सपना ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना है। सरगुजा में हवाई सेवाएं शूरू होने से अम्बिकापुर बलरामपुर, सूरजपुर कोरिया जशपुर का विकास तेज होगा ही पूरे प्रदेश के विकास को मिलेगी गति। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंगलवार को विकास कार्यो के वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सरगुजा जिले में करीब 248 करोड़ रूपए के 107 निर्माण एवं विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 44 करोड़ रूपए की लागत से मां महामाया एयर पोर्ट के उन्नयन कार्य सहित 165.333 करोड़ के 82 कार्यो का भूमिपूजन तथा 82.585 करोड़ के 25 कार्यो का लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मॉ महामाया एयर पोर्ट के उन्नयन कार्य हेतु मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिले प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सरगुजा में हवाई सेवा शुरू होने से पूरे प्रदेश के विकास को मिलेगी गति
Previous Articleवन अधिकार पत्र से ग्रामीणों को मिला आजीविका का साधन
Related Posts
Add A Comment



















