रायपुर। लॉ. एस.एन. पटेल के एसबीआई एनआईटी ब्रांच रायपुर के सेविंग एकाउंट से विगत अप्रैल माह में रुपये 43 हजार का आनलाइन फ्राड हुआ था। इसमें श्री पटेल द्वारा एसबीआई एनआईटी ब्रांच एसबीआई जोनल आफिस रायपुर के साथ ही क्राइम सेल, पुलिस डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों को भी शिकायत दी गई थी। इस तारतम्य में स्टेट बैंक एनआईटी ब्रांच रायपुर के महाप्रबंधक द्वारा अपने पत्र के तहत श्री पटेल को अवगत कराया गया है कि उक्त रुपये 43 हजार के फ्राड में से रुपये 23 हजार यश बैंक के खाता क्रमांक 015178500000824 जमा हुआ है एवं रुपये 20 हजार यूनो कैश के माध्यम से एटीएम विड्राल हुआ है। इसके तारतम्य में एसबीआई एनआईटी ब्रांच रायपुर द्वारा श्री पटेल को यश बैंक का पत्र देते हुए यह भी अवगत कराया गया है कि यश बैंक द्वारा कोर्ट का आर्डर (कंसर्नड मजिस्ट्रेट या जूडिशियल ऑफिसर का आर्डर) लाने पर ही हम उक्त रुपये 23 हजार को रिफंड करने संबंधी कार्यवाही करेंगे उस पर भी यश बैंक ने यह लिखा है कि उसके उपरोक्त खाते में पैसा उपलब्ध होने पर ही भुगतान किया जा सकेगा। इस तारतम्य में प्रबुद्ध वर्ग से चर्चा उपरांत श्री पटेल द्वारा यह बताया गया कि जब एसबीआई द्वारा उक्त उक्त फ्रॉड को मानते हुए यश बैंक उक्त राशि रिफंड करने के लिए निर्देशित किया गया, ऐसी स्थिति में यश बैंक के द्वारा कोर्ट की आर्डर की मांग नहीं की जानी चाहिये, तत्काल उपरोक्त फ्राडकर्ता के एकाउंट को सीज कर उक्त राशि को श्री पटेल के एसबीआई एकाउंट में ट्रांसफर करना चाहिये। एसबीआई द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि रुपए 20 हजार का जो एटीएम विड्राल हुआ है उसका सीसी टीवी फुटेज मंगा लिया गया है जो पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिये ताकि श्री पटेल को न्याय मिल सके।
लॉ.एस.एन. पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मानव संसाधन विकास समिति के साथ हुए 43 हजार बैंकिंग आनलाइन फ्राड केस में कोर्ट के आर्डर की मांग की यश बैंक ने
Related Posts
Add A Comment


















