What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के निर्वाचन को लेकर समाज के भीतर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर द्वारा समाज को गुमराह किये जाने की बात समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी चोवाराम वर्मा, उमाकांत वर्मा, लक्ष्मी वर्मा ने कही है। उक्त बातें उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान कही है। निर्वाचन को लेकर अब समाज दो धड़ों में बंटता नजर आ रहा है और इन दो धड़ों के बीच शह और मात का खेल शुरु हो गया है। कुर्मी समाज के निर्वाचन को लेकर काफी समय से तैयारियां कर रहे प्रत्याशी चोवाराम वर्मा, उमाकांत वर्मा, लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 26517 दिनांक 4 जनवरी 1995 द्वारा एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है। जिसके अंतर्गत विधान की धारा पांच द्वारा निर्वाचित व्यक्ति को अध्यक्ष कहा जाता है। विधान की धारा 21 के तहत अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वारा महाधिवेशन में संपन्न किया जाता है किंतु वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर द्वारा महासभा को गुमराह करते हुए चुनाव महाधिवेशन में नहीं करा कर सर्वप्रथम 13 मार्च को घोषणा की गई थी जबकि महाधिवेशन 14 फरवरी को संपन्न हो गया था। इस वर्ष 4 अप्रैल को चुनाव तिथि की घोषणा की गई जिसके तहत समस्त प्रत्याशियों द्वारा 4 मार्च को नामांकन भरा गया। सभी प्रत्याशी गांव-गांव जाकर अपना चुनाव प्रचार तथा जनसंपर्क किये। 26 मार्च को कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर तथा चुनाव अधिकारी ने कोविड का हवाला देकर चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दिया जबकि 28 मार्च को साहू समाज का सामाजिक चुनाव संपन्न हुआ। यहां यह उल्लेख करना चाहेंगे कि 6 राजप्रधान एवं केन्द्रीय अध्यक्ष का चुनाव महाधिवेशन पूर्व किया जाना था किंतु कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा समाज को गुमराह किया गया। वर्तमान केन्द्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने रहने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाये जा रहे है जो कि सामाजिक नियम के विपरीत है। वर्तमान केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए 7 प्रत्याशी एवं 6 राज के राजप्रधान के 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा किसी भी प्रकार का नीतिगत निर्णय लेने का कोई प्रावधान नहीं है। चुनाव घोषणा पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार का बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है जो समझ से परे है। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमाकांत वर्मा, चोवाराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं विभिन्न राज के राज प्रधान प्रत्याशी सर्वश्री बृजलाल वर्मा तिल्दा राज, सुरेश कुमार वर्मा रायपुर राज, ठाकुरराम वर्मा तिल्दा राज, जितेन्द्र वर्मा तिल्दा राज, देवेश वर्मा बलौदाबाजार राज, धर्मेन्द्र सरसीहा, ज्ञानेशु वर्मा बलौदाबाजार राज, कृष्णकुमार वर्मा केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी, श्रीमती दुलारी दुर्ग राज, दुर्गा टिकरिहा धमधा राज, श्रीमती परमेश्वरी वर्मा पलारी राज के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी के अनीतिपूर्वक निर्णय के खिलाफ उठाये तथा तुरंत समस्त प्रत्याशियों को विश्वास में लेकर चुनाव की तिथि घोषणा कर समाज के क्रियाकलाप को सुसंगत ढंग से चलाने की बात कही गई है। यहां यह भी उल्लेख किया गया कि आरंग में साहू समाज का वृहद शपथ ग्रहण समारोह हुआ, इसी तरह सिलतरा अधिवेशन ग्राम सिलतरा में तथा 15 जून को तिल्दा राज का सामूहिक प्रकरण बैठक कार्यकारी राजप्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुआ जहां कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ उसी प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया भी संपन्न हो जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान समोज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशियों के अलावा प्रमुख रुप से लक्ष्मीनारायण वर्मा, रामानंद वर्मा, रघनंदन वर्मा, शेषनारायण वर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930