What's Hot

रायपुर। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। राजीव भवन में महिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद छाया वर्मा, ज्योत्सना महंत और फूलो देवी नेताम ने एक सीडी भी जारी की है। सीडी में बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के मुताबिक चाय वाला ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। चाय बासी हो चुकी है, अब इसे फेंकना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की महिला नेता महंगाई के बारे में कुछ नहीं बोलती। वहीं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा कि मोदी ने जनता से वादा खिलाफी की है, मोदी ने मंहगाई को आसमान पर पहुंचा दिया। अब इस महंगाई को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस 20 जून को प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि महिला कांग्रेस का ये प्रदर्शन वर्चुअल होगा। सांसद ज्योत्सना महंत की माने तो बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया। किचन का बजट बिगड़ चुका है। लोगों को खाने के थाली में भी समझौता करना पड़ रहा है। उनकी माने तो आजादी के बाद सबसे ज्यादा महंगाई मोदी ने बढ़ाई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930