रायपुर। आज युवा वृक्षमित्र संस्था के सभी सदस्य अपने 100 पीपल के पौधे लगाने के महाभियान की शुरूआत किये। बारगाँव से तेलगा मार्ग पर 15 पीपल और बरगद के पौधे लगाये गए। सभी में ट्री गॉर्ड लगाकर इसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। ग्रामवासियो से पर्यावरण के महत्व एवम पौधों की सुरक्षा के बारे में बातचीत भी किये। ग्रामीण वृक्षारोपण के लिए बहुत ही उत्सुक है। संस्था के साथ मिलकर पौधा लगाने की भी बात किये। आज के वृक्षारोपण में संगठन प्रमुख बिरेन्द्र साहू के साथ मनहरण यादव, अंकित यादव, धीरज चौधरी,संतोष मानिकपुरी, गणेश साहू, देवेंद्र साहू,छम्मन साहू, पंकज यादव, वोमेश देवांगन दीपक निषाद, योगेश और कमल नारायण शामिल रहे।
[metaslider id="184930"













