रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि भक्तिकाल के महान कवि के साथ-साथ संत कबीर दास समाज सुधारक भी थे। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की थी और समाज में फैली हुई कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपने रचनाओं के माध्यम से आम जनता में भाई-चारा, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया है। उनके दोहे मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है।
Previous Articleराज्यपाल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया
Related Posts
Add A Comment


















