रायपुर। कोरोना टीकाकरण को गति प्रदान करने लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने धमधा एसडीएम बृजेश क्षत्री आज क्षेेत्र के दौरे पर निकले। इसी क्रम में ग्राम पंचायत लिमतरा पहुँचकर एसडीएम ने लिमतरा को शत प्रतिशत टीकाकरण वाला पंचायत बनाने की बात कही, इसके लिए उन्होंने सरपंच, पंच, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन व ग्रामीण युवाओं को घर घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरूक करने की बात कही। अभी उप स्वास्थ्य केन्द्र लिमतरा में 18+ आयुवर्ग एवं 45+ आयुवर्ग के साथ दूसरे डोज का टीका लगाया जा रहा है। सम्पूर्ण गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए ग्रामीणों की जागरूकता जरूरी है जिससे वे अधिक संख्या में केन्द्र पहुंचे और टीके की डोज बढ़ाई जा सके। आज इस टीकाकरण जागरूकता शिविर में एसडीएम धमधा बृजेश क्षत्री, अहिवारा तहसीलदार श्री चौबे, पटवारी योगेन्द्र परगनिहा, सहायक करारोपण अधिकारी धमधा श्री साहू, सरपंच लिमतरा श्रीमती मंजू ठाकुर, उप सरपंच संत कुमार टिकरिहा, गौठान समिति अध्यक्ष योगेश टिकरिहा, पंच भूपेन्द्र मढ़रिया, नोहर कोसरे, संजय वर्मा, महिला समूह से श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती पार्वती बंछोर, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुन्नी देवांगन, श्रीमती सरोज वर्मा, मितानिन श्रीमती प्रमिला मढ़रिया, श्रीमती लता गोस्वामी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment



















