सूरजपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. दरअसल, मंगलवार सुबह भटगांव एसईसीएल के 1-2 माइंस में कार्यरत भैयालाल साहू का शव चुनगढ़ी-खोपा मार्ग में मिला. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पर जिले के एडिशनल एसपी और भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. इस बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल की तलाशी ली. फिलाहाल मामले की जांच की जा रही है.

बीती रात से ही घर से गायब था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भैयालाल साहू भटगांव के न्यू माइंस कॉलोनी में रहता था. बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने ड्यूटी पर भी नहीं गया था. वहीं बीती रात कुछ लोगों के साथ घर से बाहर निकला था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा. फिर मंगलवार सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में चुनगढ़ी खोपा मार्ग में ही पड़ी हुई मिली. मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई.

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा मामले का खुलासा

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी हरिश राठौर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच विवेचना के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

बहरहाल, एसईसीएल कर्मी की मौत के मामले में भटगांव थाना प्रभारी किशोर केवट, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, संजय चौहान, विनोद परिडा, आरक्षक रजनिश पटेल, प्रकाश साहू समेत डॉग स्क्वाड की टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल की जांच की गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031