रायपुर । प्रदेश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 359 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं 487 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। आज 10 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.1 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 31,481 सैंपलों की जांच हुई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। पाॅजिटिविटी दर में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है। अभी प्रदेश में संक्रमण की औसत साप्ताहिक पाॅजिटिविटी दर (3 से 9 जुलाई) 0.9 प्रतिशत रही है। 17 जिलों में 1 प्रतिशत से कम पाॅजिटिवीटी दर दर्ज रही है तथा 9 जिलो में 1 से 2 प्रतिशत के बीच पाॅजिटिवीटी दर दर्ज की गई है।
आज के आंकड़ों को मिलाकर प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,97,785 हो गई है। वहीं अब तक 9,79,448 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में अब कुल 4,862 सक्रिय मामले हैं।
आज सर्वाधिक 44 मामले रायपुर में दर्ज हुए हैं। बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा तथा बस्तर में 1-1 मौत दर्ज हुई है।
कोविन पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रात्रि 9 बजे तक 64,292 कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। इसके बाद प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 93,29,559 पहुंच गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930