हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए समान है। अब विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान के दौसा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी ने कहा कि सभी भारतीयों का डीएनए समान है, सिर्फ उनका छोड़कर जो गाय का मांस खाते हैं। वह राजस्थान के दौसा में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएनए संबंधी बात कही थी। उनके इस बयान के बाद देश में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इंडिया टुडे वेबसाइट की खबर के मुताबिक इसी कड़ी में विहिप नेता साध्वी प्राची ने अपनी बात कही है। विहिप नेता सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन सभी के दो से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। साध्वी प्राची ने कहा कि अगर किसी के पास दो ज्यादा बच्चे हैं और उसने कोई फ्रेंचाइजी ले रखी है तो वह भी वापस ले लेनी चाहिए। विहिप नेता ने लव जिहाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राजस्थान को महिलाओं के धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
साध्वी प्राची बोलीं- गाय का मांस खाने वालों को छोड़कर सबका DNA एक
Previous Articleप्रदेश में आज 359 मामले, रायपुर से 44, 3 मौत
Related Posts
Add A Comment



















