एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्मे बच्चों में एक लड़की और तीन लड़का है। आज सोमवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यह देखने को मिला। यह महिला जिले के कमला नेहरू नगर निवासी है। जन्म के बाद बच्चों की देखभाल के लिए सभी बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में लेबर पेन के कारण भर्ती हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद नवजात बच्चों को जान का खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।
Previous Articleएनएच पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग, कार्यवाही
Next Article छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत
Related Posts
Add A Comment



















