जशपुर। एक सीआरपीएफ जवान ने नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करके उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला है। आरोपी जवान जशपुर जिला मुख्यालय में पदस्थ है जो कि मध्यप्रदेश के बैतूल का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, यह मामला जशपुर सिटी कोतवाली का है।