एक दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि उसका होने वाला पति सुंदर नहीं है, इसलिए वो उससे से शादी नहीं करेगी। दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद समझौते का प्रयास होता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार 13 जुलाई की शाम को बारात गांव सरपारपुर नगरिया आई थी। बता दें कि लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद बारातियों ने भोजन किया। वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। जब उसे फेरों के लिए बुलाया गया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी। इससे बारातियों में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों पक्षों को पुलिस ले आई थाने
दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर। इससे वह शादी नहीं करेंगे। इसके बाद अधिकांश बाराती रात में ही वापस हो गए। दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदार ही रुके। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। दूल्हे के पिता की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती पक्ष की महिलाएं भी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर थाने पहुंच गईं।
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया। थाने में दूल्हे के पिता ने कहा कि बारात से पहले गोद भराई हुई थी। उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था, तभी शादी से इनकार कर देती। कपड़े व जेवर वह लेकर आए हैं। वरमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है। सीओ राजवीर सिंह गौर ने जानकारी से इनकार किया, जबकि थाना पुलिस के मुताबिक लड़की को थाने बुलाया गया था। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
Previous Articleजवान ने स्कूली छात्रा को बना डाला हवस का शिकार
Next Article राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 15 वीं बैठक
Related Posts
Add A Comment


















