नई दिल्ली। गुलशन कुमार के बेटे और टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार को लेकर एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक 30 साल की महिला ने भूषण कुमार पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़ता के मुताबिक काम दिलाने के बहाने भूषण कुमार ने महिला का तीन साल तक शोषण किया। महिला ने दावा किया कि साल 2017 से लेकर 2020 तक उनके साथ अत्याचार किया गया और एक बार नहीं बल्कि तीन बार अलग-अलग जगहों पर उनका रेप किया गया। 30 साल की इस महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने उन्हें धमकी दी है कि वह उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल कर देंगे।
भूषण कुमार के खिलाफ 30 वर्षीय महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, कहा-तीन साल तक किया शारीरिक शोषण
Previous Articleछत्तीसगढ़ में अब तक आज 370.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Related Posts
Add A Comment



















