रायपुर। आप सभी को पता है कि कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से स्कूलें बंद है। इसके चलते स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है जो कि छात्रों के अध्यापन कार्य को सुचारू रुप से चलाने के लिए एकमात्र यही विकल्प है। लेकिन इस पर शरारती तत्वों का बूरी नजर इस पर भी पड़ गई। जिस एप के जरिये बच्चों की पढ़ाई हो रही थी उसे हैकर ने हैक करके अश्लील वीडियो चला दिया। इसको देख टीचर और बच्चों के होश उड़ गये। निजी स्कूल की प्राचार्य से इसकी शिकायत पुलिस से की है। मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है। जानकारी के अनुसार शहर के स्कूलों में हर दिन की तरह बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जूम एप के जरिए हो रही थी। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने एप्प को हैक कर लिया। इसके बाद उसमें में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। इस घटना से बच्चों और टीचरों में हड़कंप मच गया। निजी स्कूल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment


















