एक महिला बारह बरस से मां नहीं बन पा रही थी, इसको लेकर उसके ससुराल वाले उसे ताना देते रहते। लेकिन उस दिन तो हद ही हो गई जब ससुर और अन्य लोगों ने उसके साथ घृणास्पद काम कर दिया। हुआ यूं कि इन लोगों ने लोक लाज को मिट्टी में मिलाते हुए बहू के प्राइवेट पार्ट को लोहे के गर्म राड से जला दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना झारखंड के गढ़वा जिले के पार्सपानी गांव से सामने आई है। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक है। पीडि़ता की पहचान दिनेश प्रसाद गुप्ता की पत्नी के रूप में हुई है। सूचना के मुताबिक कई मेडिकल कारणों से वह पिछले 12 साल से मां नहीं बन रही थी। बच्चा नहीं होने के कारण पिछले कई सालों से ससुराल वालों से वह लगातार प्रताडि़त हो रही थी। बीते बुधवार को महिला को सबसे घृणास्पद सजा देते हुए उसके ससुर और अन्य लोगों ने गर्म रॉड से शरीर के निचले हिस्से में चोट पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस को दिए बयान में पीडि़ता ने कहा कि वह किसी तरह जंगल में भागने में कामयाब रही। इसके बाद उसने अपने मायके के लोगों को खबर दी। पीडि़ता की मां पुष्पांजलि देवी ने बताया कि पीडि़ता के ससुराल वाले लंबे समय से उसे प्रताडि़त करते थे। उन्होंने कहा, मेरी बेटी को कई सालों से वे लोग पीटते थे। अब उन लोगों ने मेरी बेटी को गर्म रॉड से जला दिया। किसी तरह उसने मुझे खबर दी। इसके बाद हमने अस्पताल में भर्ती कराया। अन्यथा वह मर जाती। उसने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है।
बारह बरस से मां नहीं बन पा रही थी बहू, ससुर और अन्य लोगों ने दे दिया घृणास्पद सजा
Previous Articleकोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.09 करोड़ टीके लगाए गए
Next Article निगम-मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण की दूसरी सूची जारी
Related Posts
Add A Comment



















