रायपुर। निगम-मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण की दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मंत्री चौबे के मुताबिक तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ लडऩे वालों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तीसरी सूची भी जल्द आएगी। दूसरी सूची में जिन नेताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें तीसरी सूची में जगह मिलेगी।























