What's Hot

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ अवसर पर या मांगलिक क्यों के आयोजन के उपरांत किन्नरों को दान देने की प्रथा है. ऐसा माना जाता है कि किन्नरों को दान देने या पाने से घर में सुख शांति बनी रहती है. घर-परिवार में समृद्धि और बरकत आती है इसलिए लोग किन्नरों को दिल खोलकर दान देते हैं. लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिसे किन्नरों को दान देने से घर की बरकत चली जाती है, अनेक प्रकार परेशानियां आ जाती हैं. इस लिए इन चीजों को इन्हें भूलकर भी दान नहीं देना चाहिए. आइये जानें कौन सी चीजें हैं जिन्हें किन्नरों को दान नहीं देना चाहिए.
झाडू – झाडू माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होती है. इससे सारी घर की हर गन्दगी दूर की जाती है. घर में साफ सफाई झाड़ू के माध्यम से ही की जाती है. जहां साफ सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी वास करती है. ऐसे में किन्नरों को झाडू दान करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और वे रूठकर घर से चली जाती हैं.
प्लास्टिक की चीजें – मान्यता है कि किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक की चीजें दान नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से घर के सदस्यों की प्रगति और घर का विकास रुक जाता है.
पुराने कपड़े – किन्नरों को कभी भी पहने हुए या पुराने कपड़े दान में नहीं देना चाहिए. किन्नरों को कपड़े दान करने से पहले इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पुराने या पहने हुए नहीं हैं. मान्यता है कि पुराने कपड़ों का दान करने से जीवन में समस्याएं हो सकती है.
तेल-लोग अक्सर किसी भी शुभ अवसर पर किन्नरों आटा या चावन दान देते हैं. परन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें कभी भी तेल दान में ना दें. मान्यता है कि तेल देने से घर में कोई भी बड़ी विपदा आ सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930