Saturday, December 13


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत मुढ़ेना में राशन दुकान का शुभांरभ किया गया। शुभांरभ के बाद संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने राशन दुकान में राशन सामानों की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्राम पंचायत मुढ़ेना में जय सतनाम स्व सहायता महिला समूह द्वारा संचालित राशन दुकान का रविवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर द्वारा शुभांरभ किया गया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं बना रही है। राशन दुकानें महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित की जा रही है। यह महिला उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सकेगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि गौठान में भी विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। इसी तरह शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ होकर आत्मनिर्भर बन रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, सरपंच गोवर्धन बांदे, उपसरपंच टीकम विश्वकर्मा, गजेंद्र साहू, नरोत्तम सिन्हा, राधेश्याम कोसले, चंद्रिका सोनवानी, प्रमोद सोनवानी, सेवक निषाद, संतोषी निषाद, गीता निषाद, भगवंतीन सोनवानी, मोतीन बाई सोनवानी, महेश्वरी, तिजिया बाई, करण ठाकुर, भरत साहू, तोरण सिन्हा, अन्नू निषाद, देवनाथ सोनवानी, देवनाथ सिन्हा, महंगूराम साहू, केशर बाई आदि मौजूद थे।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031