Saturday, December 13

किसान किसी को जीता सकता है तो हराना भी जानता है

धरमजयगढ़। प्रदेश में रासायनिक खाद कमी की समस्या को लेकर रायगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया था। जिसमें प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने धरमजयगढ़ मुख्यालय में दुर्गा पंडाल के प्रांगण में धरना दिए। प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी बिजली कटौती व वर्मी कम्पोस्ट खरीदी की अनिवार्यता को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार लबरा सरकार है। जो मीठी-मीठी वादे करके अब सभी वर्ग के लोगों को ठगने में लगी है। जो किसान अन्नदाता है वह भी इस कांग्रेस सरकार से परेशान हंै। छत्तीसगढ़ के किसान को समय में खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। वहीं उनकी उपज की पुरी खरीदी भी नहीं हो रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल रहे। कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी की घोषणा की थी। लेकिन अब तो शराब घर पहुंच मिलने लगी है। छत्तीसगढ़ की सरकार खुद तो जनहित में कुछ नहीं कर पा रही है। वहीं केंद्र की योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ में लागू नहीं होने दे रही है। जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री अरुणधर दिवान ने कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार चुनाव के समय अनेक लोक लुभावने वादे किए थे। लेकिन सरकार में बैठने के बाद सब भूल गई। 2 रुपये में गोबर खरीदी कर बिना सीलबंद के 10 रुपये किलो में किसानों को खरीदी के लिए बाध्य कर दिया है। जो मतदाता चुनकर बैठाना जानती है वह कुर्सी से उतारना भी जानती। ढाई साल बाद किसान इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

किसान मोर्चा के तरफ से वक्ता प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में सदस्य टीकाराम पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों में इतना दम है कि सरकार बदल सकती है। उन्होंने ने कहा कि भूपेश सरकार पेड़ और मेड़ के नाम से रकबा घटा रही है। किसान का उपज कम हो सोच कर समय पर खाद बीज नहीं दिया जा रहा है। बिजली की कटौती किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को जिला अनुसुचित जन जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामनाथ बैगा,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा में सदस्य हरिश्चंद्र राठिया,जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया, जिला भाजपा मंत्री द्वय रजनी राठिया,लिनव राठिया,मंडल भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम बैगा,सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री शकील मोहम्मद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन मंडल भाजपा महामंत्री अनिल पांडेय ने किया। उद्बोधन के पश्चात एक रैली के रूप में जाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त धरना प्रदर्शन में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छ: मण्डलों के कार्यकर्ता, किसान बन्धु उपस्थित रहे।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031