बलोदाबाजार । बलोदाबाजार सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर आज सर्व यादव समाज जिला बलौदा बाजार द्वारा बलौदाबाजार के कलेक्टर सुनील जैन को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में कहा गया है कि आने वाले जन्माष्टमी महोत्सव के दिन संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मांस एवं मदिरा का दुकान बंद किया जाए क्योंकि उक्त दिवस को पूर्ण प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया जाता है । इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म को यादव समाज नहीं बल्कि संपूर्ण समाज इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाते हैं कई धार्मिक आयोजन दही लूट मटकी फोड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े सामाजिक सद्भावना पूर्वक मनाया जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ विघ्न कारी लोग शराब पीकर वातावरण को दूषित करने लगते हैं ऐसी स्थिति में अप्रिय घटना होने की भी संभावना रहती है । अतः सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के मुखिया रमेश यदु एवं उनके कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आज 4 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया । तदनुसार आज बलौदा बाजार में भी कलेक्टर बलोदा बाजार को ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि शासन को हमारी भावनाओं से अवगत कराते हुए जन्माष्टमी के दिन शराब बंद किया जाए । कलेक्टर ने भी आश्वस्त किया कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि उक्त दिनांक को शराब बंद हो । सभी लोगों ने कलेक्टर की आश्वासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य परमेश्वर यदु जिला पंचायत के सभापति अभिनव यदु जिला अध्यक्ष दूजे राम यादव पार्षद गौतम यादव पुरुषोत्तम यदु दिलीप यादव युवा विंग के जिला अध्यक्ष विजय यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरुदयाल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु जनपद पंचायत सिमगा के पूर्व अध्यक्ष आनंद यादव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यादव बोधन यादव प्रदेश के उपाध्यक्ष पीआर यदु पूर्व पार्षद अरुण यादव अशोक यदु संतोष यादव चंद राम यादव मुरलीधर यादव टीकाराम यादव कमलेश यादव अमर यादव टोपर राम यदु हरिराम यादव शेष नारायण यादव गिरधारी यादव जगदीश यादव हीराधार यदु संजय यादव शंकर यादव कैलाश यादव मुन्ना लाल यादव प्रकाश यादव संदीप यादव रमेश यादव धनु यादव शहर अध्यक्ष भाटापारा मनरखन यदु रोहित कुमार यादव लोकेश यदु उमेश यादव किशोर यादव अध्यक्ष बलोदा बाजार दिनेश यादव राम प्रताप यादव अमन यादव गुरु यादव रवि यादव रितेश यादव शुभम यादव कुमार यादव एडवोकेट कैलाश यदु नारायण यदु अजय यादव दद्दू यदु किशन यदु दुर्गेश यादव दिनेश यदु भाटापारा राजू यादव अमर यादव चंद्रकांत यादव संतोष यादव लखन यदु वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी महोत्सव के दिन संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मांस एवं मदिरा का दुकान बंद किया जाए-सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़
Previous Articleगांव के पुराने गौरव को फिर से स्थापित करना राज्य सरकार का लक्ष्य
Next Article एक हजार शिक्षक 10 हजार निरक्षरों को दे रहे शिक्षा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















