मुंबई. 6 लाख से ज्यादा की आबादी वाले धारावी के लिए कहा जा रहा था कि कोरोना का संक्रमण यहां विकराल रूप धारण कर सकता है, उस धारावी में अब लगातार संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है। यही नहीं पिछले 7 दिनों के दौरान यहां एक भी मौत नहीं हुई है। शहर के सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में फेमस हो चुके धारावी में फिलहाल 1912 संक्रमित मरीज हैं और यहां 71 लोगों की मौत हुई है। पिछले दो दिन में यहां सिर्फ 23 केस सामने आए हैं। यहां रविवार को 13 और शनिवार को 10 केस सामने आए थे। 

बीएमसी की ओर से धारावी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक का दावा करते हुए एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश ककनी ने कहा, ‘हम लोगों ने धारावी में कोरोना की रोकथाम के लिए कड़ी मेहनत की है और अब उसके अच्छे रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं।’ धारावी के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कल्याणवाड़ी, मुकुंद नगर, सोशल नगर, मुस्लिम नगर और मदीना नगर शामिल हैं।
धारावी को बचाने के लिए ऐक्शन प्लान
धारावी को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए बीएमसी ने स्पेशल ऐक्शन प्लान बनाया है। इसमें डॉक्टर, नर्स और मेडिकल डिपार्टमेंट शामिल हैं। ऐसी 10 टीमों में विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटल्स के 24 डॉक्टर भी शामिल हैं, जो डोर टू डोर जाकर धारावी के रहनेवालों की जांच कर रहे हैं। हर टीम में 2 डॉक्टर, एक एएनएम और दो सीएचपीएस शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30