पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुणे के एक फ्लैट में 34 साल की एक महिला मृत पाई गई, जबकि उसके परिवार का यह मानना था कि वह लंदन में पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता को उसके भारत में होने का पता तब चला, जब उन्हें फूड डिलीवरी के कुछ ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिली। इसके कुछ दिनों बाद यह अनहोनी घटना सामने आई।

पढ़ाई करने के लिए कब ब्रिटेन गई थी मुग्धा देशमुख

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुग्धा देशमुख जुलाई 2025 में एमबीए की पढ़ाई करने के लिए ब्रिटेन गई थी और अगस्त 2026 में चुपचाप भारत लौट आई थी। गुरुर को उसका शव पिंपरी चिंचवड़ के गहुंजे इलाका स्थित एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई बाहरी निशान नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली मुग्धा लंदन में अकेली रहती थी और वहां पार्ट-टाइम काम करती थी।

लंदन पुलिस ने बताया अगस्त में ही ब्रिटेन छोड़ चुकी थी मुग्धा

मुग्धा का परिवार फोन और मैसेज के जरिए उसके संपर्क में था। हालांकि 24 अक्टूबर को परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पाए और उसका मोबाइल बंद हो गया। उसके पिता अविनाश देशमुख ने इस सप्ताह की शुरुआत में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में यह बात कही।इसके बाद परिवार ने लंदन में रहने वाली मुग्धा की एक सहेली से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी मुग्धा से आखिरी बार 22 अक्टूबर को मैसेज के जरिए बात हुई थी। उन्होंने बताया कि सहेली ने इसके बाद मुग्धा के लापता होने की सूचना लंदन पुलिस को दी, लेकिन उसे बताया गया कि मुग्धा अगस्त के अंत में ही ब्रिटेन छोड़ चुकी थी।

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से भारत में होने का चला पता

मुग्धा के ठिकाने को लेकर चिंतित परिवार ने मदद के लिए भारतीय अधिकारियों और भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, मुग्धा के पिता ने उसके बैंक खाते का विवरण भी देखा और पाया कि आठ से 25 अक्टूबर के बीच खाने की ऑनलाइन डिलीवरी और अन्य ऑनलाइन सेवा मंचों पर कई लेनदेन हुए थे। इनमें से एक लेनदेन के छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके से किए जाने का संदेह था। इससे परिवार को लगा कि मुग्धा भारत में हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031