रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक-2021 में हस्ताक्षर किए। इसके तहत् छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 क्र. 13 सन् 2005) की धारा 9 की उप-धारा (1) के अंतर्गत निर्मित अनुसूची में संशोधन किया जाएगा, जिसके अनुसार निजी विश्वविद्यालय भारती विश्वविद्यालय की स्थापना होगी, जिसका मुख्यालय ग्राम-चंद्रखुरी, जिला-दुर्ग तथा क्षेत्राधिकार छत्तीसगढ़ होगा। यह विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा 29 जुलाई 2021 को सर्वसम्मति से पारित किया गया था।
राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक-2021 में हस्ताक्षर किए
Previous Articleअबूझमाड़ में गूंजा जन-गण-मन
Next Article ग्रामीणों को मिला आय का नया जरिया
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















