भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन से पहले एक ऐसी खबर सामने आयी है, जो इस बंधन को और भी मजबूत करती है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले 14 साल के अक्षत को उसकी दो बड़ी बहनों ने अंगदान करके अनोखा उपहार दिया है. अक्षत का लीवर ठीक से काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से वह काफी समय से गंभीर रूप से बीमार था. डॉक्टरों ने आज इस बात की जानकारी दी है कि अक्षत की सर्जरी पिछले दिनों गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में हुई थी. यह अपने तरह का पहला ऑपरेशन है जिसमें दो लोगों ने अंगदान किया.
दोनों बहनों ने आधा-आधा लीवर डोनेट किया
अक्षत का वजन 92 किलो था इसलिए उसे दोनों बहनों ने आधा-आधा लीवर डोनेट किया है. किसी बच्चे में देश का पहला ऐसा लीवर ट्रांसप्लांट है, जिसमें दो लोगों ने अंगदान किया है. राखी के त्योहार से एक दिन पहले अक्षत और उसकी बहनों नेहा (29) तथा प्रेरणा (22) ने मीडिया से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं.
तीनों भाई-बहन का एक साथ हो रहा था ऑपरेशन
अक्षत का लीवर काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से उसे जॉन्डिस हो गया था और वह बहुत बीमार था. अभी वह स्वस्थ है और उसकी दोनों बहनें भी स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं. यह बहुत ही कठिन सर्जरी थी, क्योंकि इस सर्जरी के लिए हम तीन भाई-बहनों को एक साथ ऑपरेशन टेबल पर ले जा रहे थे. माता-पिता के लिए भी यह बहुत कठिन था. लेकिन सर्जरी सफल रहा और अब वे तीनों स्वस्थ होने की ओर अग्रसर हैं. ऑपरेशन जुलाई महीने में हुआ था.
रक्षाबंधन से एक दिन पहले इन बहनों ने बचाई भाई की जान, दिया अनोखा उपहार…
Previous Articleखेल अकादमियों में चयन के लिए परीक्षण ट्रायल 24 और 25 को
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















