रायपुर। बस में यात्रा के दौरान एक दंपत्ति के साथ कुछ ऐसा घटना घटी कि जिसने भी सुना वह आश्चर्यचकित हो गया। घटना है ही ऐसी…हुआ यूं कि नवविवाहिता पत्नी बस स्टैंड से रहस्यमय ढंग से अचानक गायब हो गई, पत्नी के अचानक लापता हो जाने के बाद पति काफी परेशान हो गया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला कोरबा के टीपी नगर बस स्टैंड का है जहां सरसींवा बलौदाबाजार निवासी पति राजू साहू अपनी पत्नी यशोदा साहू के साथ चिरमिरी जाने के लिए कोरबा पहुंच गए। बस स्टैंड से दोनों चिरमिरी जाने वाली बस पर सवार हो गए. कुछ समय बाद पत्नी ने पति से कहा मुझे भूख लगी है, कुछ खाने के लिए ले आओ जिसके बाद पति बस से नीचे उतरकर कुछ खाने का सामान लेने चला गया, लेकिन जब वापस लौटा तो पत्नी सीट पर नहीं थी, वो बस से गायब हो गई थी. जिसके बाद पति ने आसपास तलाश किया और पत्नी के नहीं मिलने पर पति राजू साहू ने सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी आप बीती सुनाई। मिली जानकारी के मुताबिक सरसींवा बलौदा बाजार निवासी पति राजू साहू और यशोदा साहू की शादी को महज 3 महीना हुआ था। वहीं, राजू साहू से पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी यशोदा साहू ने अपने देवर के मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि मैं कहीं जा रही हूं अपने भाई को वापस ले जाओ। बहरहाल राजू साहू पुलिस के साथ मिलकर अपनी पत्नी की तलाश में जुट गया है। वहीं इस पूरे मामले में सीएसईबी चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सरसींवा बलौदा बाजार निवासी राजू और उसकी पत्नी यशोदा के साथ चिरमिरी जाने निकले हुए थे। कोरबा से उनको बस चेंज करना था, राजू की पत्नी ने उसे भूख लगने की बात कही और नास्ता लाने को कहा जब वो नास्ता लेकर पहुंचा तो लापता थी। जिसके बाद यशोदा साहू ने अपने देवर के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है।
Previous Articleयहां समझें ग्रहों के अशुभ होने के संकेत और उसके उपाय
Next Article यूपी के पूर्व मंत्री केपी यादव का डेंगू से निधन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















