What's Hot

नवाचारी शिक्षक श्री टुमन लाल सिन्हा के नवाचार को स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन से प्रकाशित मासिक e-newsletter “शिक्षा के गोठ” के माध्यम से मिली सराहना

शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल की नवाचारी शिक्षक प्रभारी प्रधान पाठक श्री टुमन लाल सिन्हा ने शासन की महत्वकांक्षी योजना गड़बो नवा भविष्य के प्रचार प्रसार के लिए एक अलग ही नवाचार तैयार कर स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष प्रस्तुत किया ।
श्री टुमन लाल सिन्हा जी ने अपने इंटरव्यू के माध्यम से हमें अपने नवाचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।गड़बो नवा भविष्य सेल्फी जोन
परिचय – सभी प्रकार की व्यवसायों से अभिभावकों व छात्रों को परिचय कराना।
योजना – वर्तमान में ग्रामीण पालकों व छात्रों को केवल दो या तीन व्यवसाय जैसे पुलिस, इंजीनियर, डॉक्टर के बारे में ही ज्ञान है परंतु दुनिया को चलाने वाले 90% व्यवसाय से पालक छात्र अनभिज्ञ हैं। सेल्फी जोन के माध्यम से हम सभी व्यवसाय के बारे में जानकारी देकर उसे एक अलग लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
क्रियान्वयन – सेल्फी जोन के सामने खड़े होकर छात्र सेल्फी लेते हैं और सेल्फी शेयर करते हैं।
लाभ –
1- शासन की योजना का सही प्रचार-प्रसार हो पाता है।
2- बच्चों को सभी प्रकार के व्यवसायियों की जानकारी मिल पाती है।
3- सेल्फी लेकर बच्चे अपने भविष्य की कल्पना करने लगते हैं। की वे क्या बनेंगे ।
4- सेल्फी शेयर कर अन्य परिजनों को लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031