मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक चौराहे का ट्रैफिक उस समय ठहर सा गया जब एक युवती अचानक बीच चौराहे पर आकर डांस करने लगी। यह युवती एक मॉडल है और जैसे ही सभी गाड़ियां लाल बत्ती होने के बाद रुकीं, उसने तेजी से डांस करना शुरू कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और पुलिस विभाग तक पहुंच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। दरअसल, यह घटना इंदौर के रसोमा चौराहे की है। लड़की का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर यहीं से वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की उस चौराहे पर पहुंचती है और फोन किसी साथी को पकड़ा देती है। इसके बाद जैसे ही वहां लाल बत्ती जलती है, गाड़ियां रुक जाती हैं। इसके बाद बीच चौराहे पर ही लड़की डांस शुरू कर देती है। इस डांस को ‘फ्लैश मॉब’ कहा जाता है। इस लड़की का नाम श्रेया कालरा है और श्रेया एक मॉडल हैं। इस डांस के दौरान लड़की ब्लैक शूट में नजर आ रही है और वह मास्क पहने हुए है। लड़की का वीडियो देखने के बाद चौराहे पर खड़े लोग हैरान रह गए। लोग लड़की को देखने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसे वीडियो बनाने के चलन को रोका जा सके। हालांकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने को लेकर युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो। लेकिन उसका तरीका गलत था। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवती पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे यह परम्परा आगे विकसित ना हो। नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने भी लड़की को नसीहत दी थी। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा कि युवा एंटरटेनमेंट के लिए कई अलग-अलग एक्टिविटी करते हैं। लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान को कोई खतरा हो। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाना पड़ गया महंगा, गृहमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Previous Articleटुमन सिन्हा के सेल्फी जोन नवाचार को मिली सराहना
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















