रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सुदूर वनांचल बस्तर क्षेत्र के विभिन्न जिलों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर जनसुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संवेदनशील पहल से वनांचल के लोगों को सुविधा शिविर में बड़ी राहत मिल रही है। इस सुविधा शिविर में ऐसे ग्रामीणों के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो रहा है, जो किसी कारणवश आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड सहित आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित थे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के विकासखण्ड भैरमगढ़ के ग्राम मिरतुर में विगत दिनों जनसुविधा शिविर लगाया गया, जिसका बेहतर प्रतिसाद देखने को मिला। इस मिरतुर सुविधा शिविर के दौरान ग्राम मिरतुर बेचापाल इलाके के बेचापाल, तिमेनार, एटेपाल, हुर्रेपाल, एंड्रीनार, पोरोवाड़ा, जब्बे, मदपाल, कुड़मेर, तमोड़ी, पुलादी, पिटेपाल, चेरली, डोरागुड़ा, ओकेनार एवं कोण्डापाल क्षेत्र के लगभग 295 ग्रामीणों ने आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने सहित नवीन राशन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने में काफी उत्साह दिखाया। 
शिविर में राजस्व, कृषि, ग्रामीण विकास आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि आधार कार्ड बनाने पर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनाने, नवीन बैंक खाता खोलने आदि के लिए सुविधा होगी। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने पर 50 हजार रूपये से 5 लाख रूपये तक निःशुल्क उपचार सुविधा सरकारी अस्पतालों एवं पंजीकृत निजी अस्पतालों में मिलेगी। राशन कार्ड बनाने पर ग्रामीण सार्वभौम पीडीएस के तहत खाद्यान एवं अन्य जरूरी सामग्री और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होंगें। नवीन बैंक खाता खोलने से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और शासन की अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसी तरह किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर रियायती ब्याज दर पर कृषि ऋण, फसल ऋण सहित खाद-बीज की सुलभता होगी। वहीं आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदाय होने पर शिक्षा संबंधी सुविधाएं  सहित विद्यार्थी छात्रवृति से भी लाभान्वित होंगे और शासकीय सेवा में आरक्षण से लाभ लेने की सुविधा मिलेगी। विभागीय अधिकारियों ने शिविर में विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031