कोरिया। जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में मिल रहे संदिग्ध मरीजों के सैंपल जाँच हेतु प्रेषित किये गये थे जिसमें 03 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये हैं। इसमें नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के अंतर्गत क्वारेंटाईन सेंटर होटल आवास में 01 मरीज, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत राजस्थान भवन धर्मशाला स्टेशन रोड मनेन्द्रगढ़ (पेड क्वारेंटाईन सेंटर) में 01 मरीज तथा जनपद पंचायत भरतपुर के क्वारेंटाईन सेन्टर पो.मै. कन्या छात्रावास. जनकपुर (पुराना) के 01 मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री एस एन राठौर द्वारा उक्त क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन बनाये गये हैं। कलेक्टर श्री राठौर के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के होटल आवास के सम्पूर्ण परिसर (बाउन्ड्री) को पूर्व में घोषित कन्टेनमेंट जोन की अवधि 28 दिवस के लिए ब?ाई जाती है तथा नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के राजस्थान भवन धर्मशाला स्टेशन रोड (पेड क्वारेंटाईन सेंटर) सम्पूर्ण परिसर (बाउन्ड्री) को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत भरतपुर के क्वारेंटाईन सेन्टर पो.मै. कन्या छात्रावास जनकपुर (पुराना) के पूर्व दिशा में परिसर का पूर्वी आहाता, पश्चिम दिशा में परिसर का पश्चिमी आहाता, उत्तर दिशा में परिसर का उत्तरी आहाता और दक्षिण दिशा में परिसर का दक्षिणी आहाता को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आम नागरिकों का उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में घोषित कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में एसडीएम बैकुण्ठपुर अपूर्व प्रियेश टोप्पो मो.नं. 9770989049 को, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में घोषित कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में एसडीएम मनेन्द्रगढ़ आरपी चौहान, मो.नं. 9425212230 को तथा जनपद पंचायत भरतपुर में घोषित कन्टेनमेंट जोन में समस्त कार्यों के निर्वहन हेतु एसडीएम भरतपुर बीरेन्द्र लकड़ा, मो.नं. 9644531104 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031