अभ्यर्थी 1 से 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन
नारायणपुर। राज्य शासन की अनुमति प्राप्त होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। सभी आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी। उक्त भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने वर्ष 2018 में में आवेदन किया था उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए फिर से नवीन फॉर्मेट में ऑनलाईन आवेदन करना होगा लेकिन उनसे दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से ऑनलाईन आवेदन नहीं करेंगे उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबलाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीपुलिसडॉटजीओव्हीडॉटइन पर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031