खेल प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का होगा आयोजन
रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विकसित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय आयोजन होगा, जिसमें खेल, साहित्य, संगीत, अभिनय, नृत्य, गायन, वादन, कोरोना वारियर्स के रूप में ख्याति प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। सभी जिलों में अधिकारियों से बुजुर्गों के लिए 25 सितम्बर तक जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने कहा गया है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देश का पालन करने कहा गया है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के लिए होंगे कई कार्यक्रम
Next Article ‘बिहान’ ने महिलाओं की बदली तकदीर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















