रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के पुराना चंगोराभाठा में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 21 सितंबर से प्रारंभ हुआ है। कथा स्थल श्रीराधाकृष्ण गोपाल मंदिर, शांति किराना स्टोसर्् के बाजू अरुण चौबे गली पुराना चंगोरा भाठा रायपुर है। कथा समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा तथा कथा व्यास आचार्य उमाशंकर जी महाराज है वहीं परायण कर्ता वैदिक पंडित शुभम तिवारी है।

आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि हमारे यहां परमआदरणीय परमपूज्य पिताश्री पंडित दुष्यंत तिवारी जी व चाचाश्री स्वामी गोपालाचार्य तिवारी जी के वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर ज्ञान गंगा में गोता लगाकर अपने कृतार्थ करते हुए हमे अनुग्रहित करें। इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता तिवारी परिवार के सदस्यों में प्रमुख रुप से सत्यनारायण तिवारी, श्रीमती ममता तिवारी, अक्षत तिवारी, श्रीमती शांतिदेवी तिवारी, श्रीमती अहिल्या देवी तिवारी, श्रीमती सविता देवी तिवारी, श्रीमती संध्या तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, मनोज, धनेश्वर, उज्जवल, पीहू एवं समस्त तिवारी परिवार खिलौरा वाले है।



















