मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में विभिन्न खेल सुविधाओ के विकास के लिए 42 करोड़ के कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके साथ ही हॉकी, तीरंदाजी, एथेलेटिक के आवासीय अकादमी और बालिकाओ के लिए आवासीय कबड्डी अकादमी का शुभारंभ किया गया।
बिलासपुर के राज्य खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम बहतराई में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओ की कोई कमी नही है। खेल के संस्कार यहां पहले से मौजूद है। खेल के अधोसंरचना विकास मे राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होने छ.ग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूहो का आगे आने का आव्हान किया। उन्हांेने कहा कि बड़े शहरो के साथ-साथ छोटे शहरो मे भी खेल सुविधाओ के विस्तार पर ध्यान देना होगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओ को इसका लाभ मिले। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओ के लिए कोई कमी नही होने देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुराने खेल संस्कार को पुर्नजीवित करने के लिए युवा मितान क्लबो का गठन किया जा रहा है। इसके माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओ मे नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। राज्य मे खेल क्षेत्र में जो भी उपलब्धियां हासिल हुई है उसके लिए खेल संघ और खिलाड़ी बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिलासपुर मे स्थापित हॉकी, तीरंदाजी, एथेलेटिक कबड्डी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियो का चयन आगामी 12,13,14 अक्टूबर को किया जायेगा।
राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं – भूपेश बघेल
Related Posts
Add A Comment



















