आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि ‘सीखने की कोई उम्र नहीं होती है’। ये जिसने भी कहा है, बिलकुल सही कहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 90 साल की दादी कार चलाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवास जिले की 90 साल की दादी रेशम बाई तंवर हाइवे पर ड्राइविंग कर रही हैं। उन्होनें इस उम्र में कार चलाना सीखा है और उम्र के इस पड़ाव पर आकर उन्होंने गाड़ी चलाकर सभी को चौंका दिया हैं।
इस वीडियो में दादी रेशम बाई तंवर हाइवे पर गाड़ी को दौड़ाते हुए नजर आ रही हैं। दादी बिल्कुल कॉन्फिडेंस के साथ सड़क पर तेज गति से गाड़ी चला रही हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @SINGH_SANDEEP_ नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है – ‘#वाह_दादी_वाह… #देवास जिले के बिलावली की रहने वाली 90 साल की #दादी रेशम बाई तंवर ने इस उम्र में कार चलाना सीखा और अब हाईवे पर भर रहीं हैं फर्राटे..।’



















