बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी मोहम्मद अल्ताफ पिता मोहम्मद नाजिर खान उम्र 22 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, थाना सिविल लाईन बिलासपुर की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इसी तरह जलील खान पिता जमुरात खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भुण्डा, थाना कोटा की सूचना देने वाले अथवा गिरफ्तार कराने वाले को 10 हजार रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर 07752-222191, मो.नं. 9479193002, नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली मो.नं. 9479193007, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 9479193099, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बिलासपुर 07752-222541, मो.नं. 9479193018 पर संपर्क किया जा सकता है।
Previous Articleसंस्कृति विभाग के तीन कर्मचारी पदोन्नत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















