रायपुर। सर्व समाज महासंघ जिला जांजगीर चांपा ने एआईसीसी सदस्य श्रीमती मंजू सिंह द्वारा पिछड़ा वर्ग को लेकर की गई टिप्पणी की घोर निंदा की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष मोती पटेल, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, सचिव संतोष अनंत कोषाध्यक्ष दीपक बरेठ ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा है, जिसकी प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मरकाम, चौलेश्वर चंद्राकर जिला कांग्रेस कमेटी जिला जांजगीर चांपा को प्रेषित की गई है। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि विगत 23 सितंबर को बलौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बूथ कमेटी हेतु बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में बूथ कमेटी निर्माण के प्रभारी जेठूराम मनहर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू समेत जिला कांग्रेस के चौलेश्वर चंद्राकर व क्षेत्र के जिम्मेदार कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। आहूत बैठक में अपने विचार अभिव्यक्ति के क्रम में एआईसीसी सदस्य श्रीमती मंजू सिंह द्वारा अपने वक्तव्य में बूथ कमेटी के विषय से हटकर पूर्वाग्रह ग्रसित क्रोधित मुद्रा में पिछड़ा वर्ग के द्वारा चलाये जा रहे कांगे्रस अभियान की निंदा करते हुए पिछड़ा वर्ग को अपनी औकात में रहने की धमकी दी गई है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि क्या पिछड़ा वर्ग में इतना औकात है कि वहे चुनाव जीत लेगा। अगर जीत गया तो वाह-वाह है और कभी हार गया तो उसे घसीट देंगे। सर्व समाज महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा श्रीमती मंजू सिंह द्वारा जातिवर्ग विशेष पिछड़ा वर्ग पर की गई टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
एआईसीसी सदस्य मंजू सिंह द्वारा पिछड़ा वर्ग को अपनी औकात में रहने की दी गई धमकी निंदनीय-सर्व समाज महासंघ
Previous Articleफरार आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















